जहानाबाद: अमैन के पास ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल
जहानाबाद के अमैन के पास एक बाइक में एक तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को शनिवार सुबह करीब 7 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायल अरवल जिले के लारी के निवासी चंद्रमा सिंह हैं को पटना से बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग से होते हुए अपने घर को जा रहे थे।