पेटलावद: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पेटलावद पहुंचे
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाया एक दिन के प्रवास पर रविवार शाम 6 बजे थांदला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और सफाईकर्मियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाया का नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा स्वागत भी किया गया।