पटना ग्रामीण: शराब की होम डिलीवरी करते दो युवकों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर मलाही पकड़ी से भी शराब बरामद
शनिवार की रात 10 बजे स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे दो युवकों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 बोतल शराब बरामद किया गया। इसके अलावा दोनों की निशानदेही पर मलाही पकड़ी में छापेमारी कर एक कमरे से 92.6 लीटर शराब की बरामदगी की गई है।