पटना ग्रामीण: रवींद्र भवन में शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर शनिवार की शाम 4 बजे रविंद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पहुंचकर शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।