सामरी कुसमी: एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे
कुसमी सामरी मंगलवार जिला मुख्यालय स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय में 9वीं कक्षा के आठ छात्रों के साथ 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंगलवार को घायल बच्चों को उनके परिजन स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल अधीक्षक के साथ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में परिजनों और लोगों के जुटने से हड़कंप की स्थिति बनी