बहराइच: विकास भवन से परिवार नियोजन जागरूकता अभियान की शुरुआत, सीडीओ ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने विकास भवन में आयोजित जिला स्तरीय समूह की बैठक में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 150 गांव में तीन माह तक मोबाइल बैंक से अभियान का प्रचार प्रसार करने वाले मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को डीआईओ ने बताया कि यह अभियान अगस्त से नवंबर तक चलेगा।