बहराइच में फिर चली कप्तान की ‘तबादला एक्सप्रेस’!
एक साथ 71 पुलिसकर्मियों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बहराइच। कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने 20 अगस्त को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों समेत 71 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी है।