पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का खौफनाक खेल, दोनों गिरफ्तार
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी कविता मीणा ने अपने प्रेमी गणेश मीणा के साथ मिलकर महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शुरुआत में मौत की वजह बीमारी बताई गई थी, लेकिन बयानों में विरोधाभास और सीसीटीवी/तकनीकी साक्ष्यों से हत्या का खुलासा हुआ।
5 अगस्त को कविता पति को इलाज के बहाने बाइक से बोराज ले गई और मंदिर के पास जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं।
जहर असर करने पर कविता ने प्रेमी गणेश को बुलाया। दोनों महेश को अस्पताल ले जाने के बजाय दो-तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे और हालत गंभीर होने पर 14 नंबर के पास छोड़कर परिजनों को झूठी सूचना दी।
वीकेआई थाना पुलिस ने कविता और गणेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।