समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 08 जुलाई 2026
आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजना VB-G RAM-G, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
मानव दिवस की समीक्षा के क्रम में प्रखंड बक्सर में 72 प्रतिशत एवं चैसा में 72.31 प्रतिशत की उपलब्धि पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
जाॅब कार्डधारियों का ई-केवाईसी के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर एवं राजपुर को 84 प्रतिशत की उपलब्धि हेतु कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अगले 15 दिवसों में शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु निदेश दिया गया। मनरेगा एवं आवास की योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया।
वितीय वर्ष 2026-27 में किये जाने वाले वृक्षारोपण हेतु लाभुकों का चयन प्रजातिवार, पौधो का आकलन एवं लाभुकों का प्रशिक्षण हेतु सभी को निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में कम से कम एक ग्रामीण हाॅट की योजनाओं का चयन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया।
आवास योजना की समीक्षा के क्रम में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों का आवास पूर्ण कराने एवं मुख्यमंत्री आवास पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित सभी सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर क्रियाशील करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
सभी ग्राम पंचायतों में प्रखंड स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
बैठक में सहायक समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 8, 2026