Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

घायल प्रिंस मिश्रा के बयान पर बबली दुबे समेत नौ नामजद
बक्सर खबर। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में पांच जुलाई को दो घटनाएं हुई थीं। शाम आठ बजे प्रिंस मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। और उसी रात पुलिस ने वरुण मिश्रा के घर से हथियार बरामद किए। जिसमें पुलिस ने बबली दुबे का नाम लिया था। अब घायल के बयान पर कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइए सुनते हैं, घायल का बयान।

घायल प्रिंस मिश्रा के बयान पर बबली दुबे समेत नौ नामजद बक्सर खबर। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में पांच जुलाई को दो घटनाएं हुई थीं। शाम आठ बजे प्रिंस मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। और उसी रात पुलिस ने वरुण मिश्रा के घर से हथियार बरामद किए। जिसमें पुलिस ने बबली दुबे का नाम लिया था। अब घायल के बयान पर कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइए सुनते हैं, घायल का बयान।

Buxar, Buxar | Jul 8, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 08 जुलाई 2026

आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजना VB-G RAM-G, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

मानव दिवस की समीक्षा के क्रम में प्रखंड बक्सर में 72 प्रतिशत एवं चैसा में 72.31 प्रतिशत की उपलब्धि पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

जाॅब कार्डधारियों का ई-केवाईसी के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर एवं राजपुर को 84 प्रतिशत की उपलब्धि हेतु कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अगले 15 दिवसों में शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु निदेश दिया गया। मनरेगा एवं आवास की योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया।

वितीय वर्ष 2026-27 में किये जाने वाले वृक्षारोपण हेतु लाभुकों का चयन प्रजातिवार, पौधो का आकलन एवं लाभुकों का प्रशिक्षण हेतु सभी को निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में कम से कम एक ग्रामीण हाॅट की योजनाओं का चयन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया।

आवास योजना की समीक्षा के क्रम में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों का आवास पूर्ण कराने एवं मुख्यमंत्री आवास पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित सभी सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर क्रियाशील करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

सभी ग्राम पंचायतों में प्रखंड स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

बैठक में सहायक समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 08 जुलाई 2026 आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजना VB-G RAM-G, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। मानव दिवस की समीक्षा के क्रम में प्रखंड बक्सर में 72 प्रतिशत एवं चैसा में 72.31 प्रतिशत की उपलब्धि पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। जाॅब कार्डधारियों का ई-केवाईसी के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर एवं राजपुर को 84 प्रतिशत की उपलब्धि हेतु कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अगले 15 दिवसों में शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु निदेश दिया गया। मनरेगा एवं आवास की योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया। वितीय वर्ष 2026-27 में किये जाने वाले वृक्षारोपण हेतु लाभुकों का चयन प्रजातिवार, पौधो का आकलन एवं लाभुकों का प्रशिक्षण हेतु सभी को निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में कम से कम एक ग्रामीण हाॅट की योजनाओं का चयन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया। आवास योजना की समीक्षा के क्रम में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों का आवास पूर्ण कराने एवं मुख्यमंत्री आवास पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित सभी सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर क्रियाशील करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। सभी ग्राम पंचायतों में प्रखंड स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। बैठक में सहायक समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxar #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 8, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। 

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि योजना के लिए चयनित संवेदक द्वारा दिनांक 15 जुलाई से कार्य में तीव्रता लाने का आश्वासन दिया गया है। ताकि अधिकाधिक लाभार्थियों के यहां सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना शीघ्रता से सुनिश्चित की जा सके। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में बताया गया कि पीएम कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत बक्सर जिले के लिए 4123 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर एवं जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया। ताकि योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित गति लाई जा सके।

कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर ने यह भी अवगत कराया कि विभिन्न बैंकों द्वारा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति के मामलों में अपेक्षित रुचि एवं तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप विकास आयुक्त बक्सर को निर्देश दिया कि वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कराया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर आयोजित किए जाने से पूर्व प्रत्येक प्रखंड में विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं सोलर रूफटॉप के आर्थिक तथा पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ताकि अधिकाधिक पात्र परिवार इस योजना से जुड़ सकें। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका समूहों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं विद्युत विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड में प्राप्त आवेदन, बैंक ऋण स्वीकृति, सोलर रूफटॉप स्थापना एवं सब्सिडी वितरण की नियमित निगरानी की जाएगी तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा जिले के अधिकतम पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #EnergyDepartment #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Energy Department

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, निदेशक डीआरडीए बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि योजना के लिए चयनित संवेदक द्वारा दिनांक 15 जुलाई से कार्य में तीव्रता लाने का आश्वासन दिया गया है। ताकि अधिकाधिक लाभार्थियों के यहां सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना शीघ्रता से सुनिश्चित की जा सके। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि पीएम कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत बक्सर जिले के लिए 4123 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर एवं जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया। ताकि योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित गति लाई जा सके। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर ने यह भी अवगत कराया कि विभिन्न बैंकों द्वारा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति के मामलों में अपेक्षित रुचि एवं तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप विकास आयुक्त बक्सर को निर्देश दिया कि वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर आयोजित किए जाने से पूर्व प्रत्येक प्रखंड में विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं सोलर रूफटॉप के आर्थिक तथा पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ताकि अधिकाधिक पात्र परिवार इस योजना से जुड़ सकें। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका समूहों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं विद्युत विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड में प्राप्त आवेदन, बैंक ऋण स्वीकृति, सोलर रूफटॉप स्थापना एवं सब्सिडी वितरण की नियमित निगरानी की जाएगी तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा जिले के अधिकतम पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #EnergyDepartment #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Energy Department

Buxar, Bihar | Jul 8, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति : दिनांक 08 जुलाई 2026

आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।

यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की शत-प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करना तथा आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास करना है।

योजना के अंतर्गत ग्राम चयन का आधार यह है कि संबंधित ग्राम में अनुसूचित जाति की जनसंख्या न्यूनतम 500 हो अथवा कुल आबादी का कम-से-कम 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति की हो।

आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख डोमेन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियाँ, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण तथा आजीविका एवं कौशल विकास शामिल हैं। इन डोमेन के अंतर्गत कुल 50 मॉनिटरेबल इंडिकेटर निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर आदर्श ग्राम विकास योजना तैयार की जानी है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति का गठन किया गया है। साथ ही चयनित 46 ग्रामों में संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय योजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति का भी गठन किया गया है।

योजना के क्रियान्वयन के दौरान चयनित ग्रामों में सर्वेक्षण कर आँकड़ों को मोबाइल ऐप पर संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत ग्राम सभा से ग्राम विकास योजना का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन के बाद प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा राशि विमुक्त किए जाने के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायतों को निधि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से चयनित ग्रामों में सभी आवश्यक विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत जिले में कुल 46 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें राजपुर प्रखंड के 14 ग्राम, चौसा प्रखंड के 4 ग्राम, इटाढ़ी प्रखंड के 8 ग्राम, बक्सर प्रखंड के 6 ग्राम, डुमराँव प्रखंड के 5 ग्राम, नावानगर प्रखंड के 3 ग्राम, चौगाई प्रखंड के 2 ग्राम, चक्की प्रखंड का 1 ग्राम, सिमरी प्रखंड का 1 ग्राम तथा ब्रह्मपुर प्रखंड के 2 ग्राम शामिल हैं।

कार्यशाला के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों एवं संबंधित विकास मित्रों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, बक्सर, अपर समाहर्ता, बक्सर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Welfare department #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति : दिनांक 08 जुलाई 2026 आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया। यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की शत-प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करना तथा आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास करना है। योजना के अंतर्गत ग्राम चयन का आधार यह है कि संबंधित ग्राम में अनुसूचित जाति की जनसंख्या न्यूनतम 500 हो अथवा कुल आबादी का कम-से-कम 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति की हो। आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख डोमेन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियाँ, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण तथा आजीविका एवं कौशल विकास शामिल हैं। इन डोमेन के अंतर्गत कुल 50 मॉनिटरेबल इंडिकेटर निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर आदर्श ग्राम विकास योजना तैयार की जानी है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति का गठन किया गया है। साथ ही चयनित 46 ग्रामों में संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय योजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति का भी गठन किया गया है। योजना के क्रियान्वयन के दौरान चयनित ग्रामों में सर्वेक्षण कर आँकड़ों को मोबाइल ऐप पर संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत ग्राम सभा से ग्राम विकास योजना का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन के बाद प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा राशि विमुक्त किए जाने के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायतों को निधि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से चयनित ग्रामों में सभी आवश्यक विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 46 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें राजपुर प्रखंड के 14 ग्राम, चौसा प्रखंड के 4 ग्राम, इटाढ़ी प्रखंड के 8 ग्राम, बक्सर प्रखंड के 6 ग्राम, डुमराँव प्रखंड के 5 ग्राम, नावानगर प्रखंड के 3 ग्राम, चौगाई प्रखंड के 2 ग्राम, चक्की प्रखंड का 1 ग्राम, सिमरी प्रखंड का 1 ग्राम तथा ब्रह्मपुर प्रखंड के 2 ग्राम शामिल हैं। कार्यशाला के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों एवं संबंधित विकास मित्रों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, बक्सर, अपर समाहर्ता, बक्सर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Welfare department #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 8, 2026