मंझनपुर: ओसा कस्बे में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आई ट्राईसाइकिल लदी डीसीएम धूं-धूं कर जली, चालक व खलासी झुलसे
ओसा कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने इलाके में दहशत फैला दी। एमवी कॉन्वेंट स्कूल के पीछे स्टोर रूम में ट्राईसाइकिल पहुंचाने गई डीसीएम गाड़ी अचानक हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में वह धू-धू कर जलने लगी। हादसे में चालक व खलासी झुलस गए हैं। जिन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है