मंझनपुर: महेवाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त छोटू को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
कौशाम्बी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस को एक और सफलता मिली है। महेवाघाट थाना के उ0नि0 विनोद कुमार यादव ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 59/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू पुत्र नर्मदा गौतम, निवासी ग्राम महेवा मजरा घोघपुर, थाना महेवाघाट को गिरफ्तार किया है।