मंझनपुर: पूरब पश्चिम शरीरा के एक वार्ड को नगर पंचायत से हटाकर ग्राम सभा में जोड़ने के मामले में मंझनपुर में डीएम से की गई शिकायत
शनिवार को मंझनपुर तहसील में समाधान दिवस के मौके पर पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड नंबर 15 के लोग जिलाअधिकारी से शिकायत करने पहुंचे थे।लोगों ने बताया कि उनके वार्ड को ग्राम सभा से जोड़ने की साजिश चल रही है।लोगों ने बताया- 2023 में मतदान कर चुके हैं और उनका वार्ड भी बन चुका है लेकिन उन्हें ग्राम सभा में जोड़ने का खेल किया जा रहा है।डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।