मंझनपुर: समाधान दिवस में हिनौता गांव का पीड़ित पहुंचा, दबंगों पर फसल काटने से रोकने का आरोप, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
मंझनपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हिनौता निवासी सज्जन सिंह ने शनिवार को दबंगों की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी मधुसुदन हुल्गी से न्याय की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी कृषि भूमि पर गेहूं व सरसों की फसल खड़ी है, जिसे वह काटना चाहता है। लेकिन गांव के ही दबंग यशवंत सिंह व गोपी सिंह रोक लगा रहे हैं।