मंझनपुर: कौशाम्बी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित पिता-पुत्र चोरी की ज्वेलरी और नकदी के साथ दबोचे गए, भेजे गए जेल
कौशाम्बी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर उ0नि0 भोलानाथ यादव अपनी टीम के साथ चम्पहा बाजार से नौहाइ मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को धर दबोचा है।