मंझनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम-एसपी ने मंझनपुर में सुनीं जनशिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
कौशाम्बी जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंझनपुर तहसील में शनिवार को समय करीब 2 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जनशिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी