गुरुवार को करीब 11 बजे डीएम अस्मिता लाल ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में सीपीआर अभियान का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि सीपीआर एक जीवन रक्षक कौशल है जिसका इस्तेमाल आपातकालीन स्थितियों में किया जा सकता है, जैसे कि जब किसी की साँस रुक गई हो या उसका दिल रुक गया हो। सीपीआर में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों में छाती को दबाना और मुंह से सांस देना शामिल हैं।