बागपत | काठा टोल पर टोलकर्मियों से मारपीट, कई घायल
बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में टोल मैनेजर समेत कई कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां एक घायल टोलकर्मी की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Baghpat Police
📍 मामला: काठा टोल प्लाजा, बागपत कोतवाली क्षेत्र
#बागपत #Baghpat #काठाटोल #BaghpatPolice #UPPolice #टोलप्लाजा #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Aug 25, 2026