BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।
Baghpat, Bagpat | Aug 26, 2026