बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर से सियासी बवाल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों वाले पोस्टर और बैनर लगाए जाने से सियासी माहौल गरमा गया। पोस्टर की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया और पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत कई नेता मौके पर पहुंच गए।
सपा नेताओं ने मौके पर लगे पोस्टर-बैनर को फाड़ दिया और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11 बजे एसपी से शिकायत की जाएगी।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की ओर से जयंत चौधरी को लेकर दिए गए ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान के बाद रालोद समर्थकों की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं।
वहीं, रालोद की ओर से आरोपों से इनकार करते हुए पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस पूरे मामले को लेकर बागपत में सपा और रालोद के बीच सियासी तल्खी और बढ़ती नजर आ रही है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत
Billu Pradhan Anuj Panwar Sanjeev A Tyagi Manoj Chaudhary
#बागपत #Baghpat #अखिलेश_यादव #AkhileshYadav #जयंत_चौधरी #JayantChaudhary #सपा #रालोद #SP #RLD #यूपी_पॉलिटिक्स #UPPolitics
Baghpat, Bagpat | Aug 26, 2026