उपखंड आनंदपुरी की पंचायत समिति में प्रधान हरिशंकर देवतरा के कार्यकाल के आज समाप्त होने पर समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित स्नेहिल समारोह में सभी विभागीय कर्मचारियों ने देवतरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति में कार्य संस्कृति, समन्वय और विकास कार्यों को नई गति मिली।