गंगधार: आवर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
आगामी त्यौहारों को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय आवर में उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी की अध्यक्षता व डिप्टी प्रेमकुमार के विशिष्ट आतित्थ में सीएलजी व शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ।एसडीएम छत्रपाल चौधरी ने कहा कि किसी भी परिस्थितियों में आपसी विवाद एवं भड़काऊ बयानों से बचें। वही धार्मिक आयोजन सौहाद्र एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। व्यर्थ की बयानबाजी ना करें।