गंगधार: चौमहला बस स्टैंड पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई आज से हुई बंद
चौमहला में राज्य सरकार द्वारा बस स्टेंड पर संचालित अनपूर्णा रसोई आज से बंद कर दी गई जिससे इस रसोई में भोजन करने वाले गरीब निर्धन मजदूरों तथा बेघर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई किरण राजीविका महिला सर्वागीर्ण विकास सहकारी समिति अध्यक्ष सचिव द्वारा अनपुर्णा रसोई घर पर सूचना चस्पा की गई जिसमे लिखा गया की आज से अन्नपूर्णा रसोई अगले आदेश तक बंद रहेगी।