गंगधार: चौमहला में ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ जताई नाराजगी, किया विरोध प्रदर्शन
चौमहला ग्राम पंचायत के वार्ड नं 2 में स्थित नाला सफाई व मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण पंचायत कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही बताया कि वार्ड नं2 में नाला जर्जर हालत में है इसकी कई सालों से साफ सफाई नहीं हुई है बारिश शुरू होने पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होगा व लोगो के घर मे पानी घुसेगा