गंगधार: उन्हैल पुलिस ने पीएचसी के सामने तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाते युवक को किया गिरफ्तार
उन्हैल मे पुलिस ने पीएचसी के सामने तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु गश्त की जा रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति पीएचसी के सामने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बजा रहा था, जिस पर युवक अमरसिंह को गिरफ्तार कर उसकी कब्जे से टेप रिकॉर्डर, स्पीकर व रेडियो जप्त किया गया।