गंगधार: मिश्रोली में पोते की शादी के लिए घर में रखे जेवरात व नगदी हुए चोरी, झालावाड़ अस्पताल में परिजन से मिलने गए थे पीड़ित
मिश्रौली में अज्ञात चोर ने एक घर से शादी के लिए रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित मुन्नीबाई ने बताया कि कुछ दिनों बाद 20 जून को उनके पोते की शादी है जिसके लिए घर में चांदी की चेन, दो हाथ के चांदी के कड़े, दो कान की सोने की बालियां, दो चांदी के हथफूल, चांदी का कंधोरा सहित अन्य जेवरात व डेढ़ लाख रुपए की नगदी रखी हुई थी, जो चोरी हो गई।