गंगधार: पगारिया पुलिस ने 247 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
पगारिया पुलिस ने 247 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹12000 बताई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि टीम ने करावन के पास गश्त के दौरान आरोपी गोकुललाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 247 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।