नईसराय: नवरात्रि के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
नवरात्रि और दशहरे के त्योहार को शांति और सद्भावना पूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य को लेकर शनिवार शाम 6 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार एमएस गुर्जर,थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता, जेई शशांक सिंह राजपूत सहित झांकी समितियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेबैठक में अधिकारियों ने शांति पूर्वक त्यौहार मनाए जाने की अपील की