बड़गांव: उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान में 422 अपराधियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंस हेतु अलसुबह विशेष अभियान चलाया। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में जिलेभर में 120 से अधिक टीमों द्वारा 545 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान 394 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनमें गंभीर अपराधों में वांछित 14, एक ईनामी, 65 स्थाई वारंटी व 31 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।