बड़गांव: उदयपुर हनुमान जन्मोत्सव: श्री मंशापूर्ण हनुमान को धराई गई 1111 मीटर की पाग, भक्ति में डूबा शहर
उदयपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर बदनोर की हवेली में भव्य आयोजन हुआ। सुबह 501 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक, पंचामृत व रुद्राभिषेक के साथ प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया। स्वर्ण रथ में 1111 मीटर की पाग के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हनुमान रूपी बालक आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को 101 कारीगरों द्वारा तैयार 56 भोग अर्पित किए गए l