बड़गांव: उदयपुर जिले के सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत को मिलेगा 'मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक'
जिले के पुलिस निरीक्षक हिमांशु सिंह राजावत को विभाग में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्य के प्रतिष्ठित 'मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक' प्रदान किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में राजस्थान पुलिस दिवस परेड के अवसर पर यह पदक दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। राजावत को यह सम्मान राज्य पुलिस समारोह मे दिया जायेगा.