बड़गांव: गोवर्धन विलास पुलिस व DST टीम ने अवैध सट्टे के खिलाफ की कार्रवाई, थाना क्षेत्र से 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
DST टीम और गोवर्धन विलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 सटोरिए गिरफ्तार उदयपुर जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DST टीम और गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर एएसपी सिटी उमेश ओझा और सीईओ वेस्ट कैलाश चंद्र खटीक के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई