*भीलवाड़ा में कल आएगी लोक मंथन यात्रा*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा में कल आने वाली लोक मंथन यात्रा के निमित्त होने वाले प्राक् लोक मंथन कार्यक्रम के लिए माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। लोक मंथन आयोजन समिति के संयोजक बलराज आचार्य ने बताया कि रामदेवरा ( जैसलमेर ) से शुरू हुई लोक मंथन यात्रा 17 अक्टूबर को चित्तौड़ से भीलवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी जिसका विभिन्न समूहों द्वारा बाबा साहब अम्बेड़कर सर्कल रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद यात्रा रेली के रूप में मुख्य मार्गो से होते हुए महाविद्यालय पहुँचेगी। महाविद्यालय में लोक परंपरा व विरासत को दर्शाने वाली प्रदर्शनियाँ लगाई जाएगी। स्टॉल में लोक बर्तन, लोक व्यंजन, लोक चित्रकला शैली, के माध्यम से ग्राम्य लोक जीवन को प्रस्तुत किया जाएगा।
क्रीड़ा भारती द्वारा परंपरागत खेलों की प्रस्तुति की जाएगी। साहित्य परिषद द्वारा लोक काव्य प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विज्ञान भारती, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, विद्या भारती, स्वदेशी जागरण मंच, भारत विकास परिषद आदि के सदस्य उपस्थित रहे।
लोक मंथन आयोजन समिति के समन्वयक योगेश पारीक ने बताया की लोक मंथन यात्रा का उद्देश्य लोक परम्पराओ को लोक जीवन से जोड़ना है। लोक जीवन को केवल अतीत की स्मृति के रूप में देखने के बजाय वर्तमान सामाजिक जीवन के लिए उसकी उपयोगिता को समझना है। मुख्य लोक मंथन राष्ट्रीय कार्यक्रम जयपुर में 4 से 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा जिसकी थीम संविधान की प्रस्तावना के मूल स्वर "हम भारत के लोग " पर केंद्रित है। इच्छुक प्रतिभागी लोक मंथन की वैबसाइट से अपना पंजीकरण कर सकते है।