सेन समाज की एकता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहूंगी: अनुष्का (आशा) सेन
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। कांग्रेस नेत्री अनुष्का (आशा) सेन ने सेन युवा एकता मंच के सभी कार्यकर्ताओं, समाज के बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवाओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने गरबा महोत्सव में समाज के सभी युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की। साथ ही सेन समाज की महिलाओं से अपने कार्यों और प्रतिभा के माध्यम से समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अनुष्का (आशा) सेन ने सेन युवा एकता मंच एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में उनका पहला कदम सेन समाज की सेवा और सहयोग के लिए समर्पित रहेगा। वह समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करती रहेंगी।
जय सेन जी महाराज!
अनुष्का (आशा) सेन
कांग्रेस नेत्री, भीलवाड़ा