इटाढ़ी: गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, डीएम ने किया निरीक्षण
Itarhi, Buxar | Aug 20, 2026 बक्सर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 58.59 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित चेतावनी स्तर 59.32 मीटर के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। डीएम साहिला ने निरीक्षण किया।