जमुई: कुट्टी काटने के दौरान करंट लगने से युवक की गई जा^न
जमुई: सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरवा मटिहाना गांव में मोटर से कुट्टी काटने के दौरान शुक्रवार को किसुन यादव के पुत्र संजय यादव को करंट लग गई। काफी देर के बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई। इसके बाद युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि संजय यादव हमेशा की तरह शुक्रवार को भी मोटर से नेवारी का कुट्टी काट रहे थे। इसी दौरान कटे बिजली तार के संपर्क में आने से उनकी मौ^/त हो गई। संजय यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो- रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बना रहा। पूरे परिवार में मातम छा गया।मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसे दो पुत्र भी है। #jamuijila #jamuitopnews #CrimeNews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 4, 2026