हमीरपुर: बिरखेरा में फसल काटने के दौरान असलहों व धारदार हथियारों से हमले में दो घायल, जान से मारने के कोशिश का आरोप
बिरखेरा गांव निवासी कृष्णनारायण पाठक 65 वर्ष ने बताया कि वह अपनी बेटी के बेटे प्रशांत तिवारी 25 वर्ष निवासी पहरा थाना कबरई महोबा के साथ अपने खेतों में चना व सरसों की फसल कटवा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे गांव निवासी महेश पाल, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल, योगेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित 8-10 लोग वहां आए और धारदार हथियार व असलहों से हमला बोल दिया।