हमीरपुर: मुख्यालय के कालपी चौराहा के निकट बस का ब्रेक पाइप फटने से असंतुलित बस ई-रिक्शे से टकराई चालक हुआ घायल
उरई जाने को निकली हमीरपुर डिपो की बस का कालपी चौराहा के निकट ब्रेक पाइप फट गया। असंतुलित होकर बस एक ई-रिक्शे से टकरा गई, जिससे चालक घायल हुआ है। बस में बैठी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह बस को काबू में किया और कूदकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को बीच रोड से हटवाकर सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया।