हमीरपुर: मुख्यालय के बस स्टैंड में दो पुलिसकर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यूपी 112 पुलिस टीम का एक युवक को मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी है। वायरल वीडियो शहर के रोडवेज बस स्टैंड का बताया जा रहा है। जहां पर यूपी 112 पुलिस की टीम एक युवक के साथ हाथापाई कर रही है और धकियाकर अपनी गाड़ी में भर रही है।