हमीरपुर: हमीरपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक संगोष्टी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार मे किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीतम सिंह ने क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये क्षय रोग के उपचार एवं क्षय रोगियों को इलाज के दौरान प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के तहत दी जाने वाली पांच सौ रुपये को बताया।