हमीरपुर: मनकी तिराहे से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त जितेन्द्र अहिरवार पुत्र तुलाराम अहिरवार निवासी सरसई को एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ मनकी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।