Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

देखिए कैसे नशा वाली सुई ले रहा है, #PatnaNews #nasha

Purnia East, Purnia | Feb 14, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया, 
 जन संपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति:-934,
 दिनांक:-  20 जुलाई 2026, 
==================

 श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 
आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार को आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन,सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है।

आगामी सहयोग शिविर 21 जुलाई 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में निर्धारित किया गया है। 

क्रमश:-01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत भवन में।
02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत झून्नी इस्तम्बरार के पंचायत भवन में।
03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत जगैली  के पंचायत भवन में।
04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत बाँचगाँव के पंचायत भवन में।
05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत सरसौनी पंचायत भवन में। 
06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत गंगापुर के पंचायत भवन में।
07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर के पंचायत सरकार भवन में।
08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत चिंतामन के पंचायत सरकार भवन में।
09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत रंगपुरा दक्षिण के पंचायत सरकार भवन में।
10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर गिरिधर के पंचायत सरकार भवन में।
11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत आमगाछी के पंचायत भवन में।
12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत सीसाबाड़ी के पंचायत भवन में ।
13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत चरैयाँ पंचायत सरकार भवन में। 
14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत डगरूआ के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता , विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, प्रशिक्षु (IAS), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-934, दिनांक:- 20 जुलाई 2026, ================== श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार को आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन,सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। आगामी सहयोग शिविर 21 जुलाई 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में निर्धारित किया गया है। क्रमश:-01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत भवन में। 02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत झून्नी इस्तम्बरार के पंचायत भवन में। 03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत जगैली के पंचायत भवन में। 04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत बाँचगाँव के पंचायत भवन में। 05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत सरसौनी पंचायत भवन में। 06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत गंगापुर के पंचायत भवन में। 07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर के पंचायत सरकार भवन में। 08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत चिंतामन के पंचायत सरकार भवन में। 09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत रंगपुरा दक्षिण के पंचायत सरकार भवन में। 10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर गिरिधर के पंचायत सरकार भवन में। 11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत आमगाछी के पंचायत भवन में। 12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत सीसाबाड़ी के पंचायत भवन में । 13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत चरैयाँ पंचायत सरकार भवन में। 14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत डगरूआ के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता , विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, प्रशिक्षु (IAS), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 20, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-936,
दिनांक:-  20 जुलाई 2026, 
==================

श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्मतन प्रगति को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना के विभिन्न विभागों से तथा वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया।

साथ ही साथ माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त राशन कार्ड एवं विभिन्न आवेदनो के निष्पादन की अद्यतन स्थिति,अनु0जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग, आरटीपीएस काउंटरपर प्राप्त आवेदनो की स्थिति , स्वास्थ्य विभाग,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और अंबेडकर सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सीपीग्राम के प्राप्त परिवादों की गहन समीक्षा किया गया। 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। 

यदि उक्त से संबंधित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं करने की स्थिति में 
प्रावधानों के तहत् संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 250 रुपया की दर से दंड के रूप में देना होगा।

अम्बेडकर सेवा शिविर एवं पूर्व में आयोजित विभिन्न सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निष्पादन हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निकायों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को‌ निर्देश किया गया कि संबंधित नगर निकाय कार्यालय हेतु एवं विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी जमीन का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान  जिलाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पूर्णिया के निदेशक श्री अमर कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि इस वर्ष आरसेटी द्वारा 1000 लाभार्थियों को स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जीविका सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि वार्षिक लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि आरसेटी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-936, दिनांक:- 20 जुलाई 2026, ================== श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्मतन प्रगति को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना के विभिन्न विभागों से तथा वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया। साथ ही साथ माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त राशन कार्ड एवं विभिन्न आवेदनो के निष्पादन की अद्यतन स्थिति,अनु0जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग, आरटीपीएस काउंटरपर प्राप्त आवेदनो की स्थिति , स्वास्थ्य विभाग,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और अंबेडकर सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सीपीग्राम के प्राप्त परिवादों की गहन समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। यदि उक्त से संबंधित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं करने की स्थिति में प्रावधानों के तहत् संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 250 रुपया की दर से दंड के रूप में देना होगा। अम्बेडकर सेवा शिविर एवं पूर्व में आयोजित विभिन्न सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निष्पादन हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निकायों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को‌ निर्देश किया गया कि संबंधित नगर निकाय कार्यालय हेतु एवं विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी जमीन का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें। इसी क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पूर्णिया के निदेशक श्री अमर कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि इस वर्ष आरसेटी द्वारा 1000 लाभार्थियों को स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जीविका सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि वार्षिक लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि आरसेटी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 20, 2026

"सावधान! सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक!"
#bhagalpur #covi̇d19 #biharnews #coronavirus #BreakingNews #IndiaNews

"सावधान! सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक!" #bhagalpur #covi̇d19 #biharnews #coronavirus #BreakingNews #IndiaNews

Purnia East, Purnia | Jul 20, 2026

जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन देखिए...
#sonamwangchuk #delhinews #viralvideos

जंतर मंतर पर पुलिस और RAF का एक्शन देखिए... #sonamwangchuk #delhinews #viralvideos

Purnia East, Purnia | Jul 20, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-933.
*दिनांक:20 जुलाई 2026,*
==================

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों  की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिया गया।

 सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल:-18 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड तथा पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर  संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, *प्रेस विज्ञप्ति:-933. *दिनांक:20 जुलाई 2026,* ================== सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल:-18 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड तथा पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। ================= किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 20, 2026