समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति2008,
श्री राजीव कुमार,उप विकास आयुक्त ,पूर्णियां की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, यथा चालान एवं शमन राशि की वसूली, हिट एंड रन मामलों, PM-RAHAT योजना तथा e-DAR पोर्टल की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
चालान एवं शमन राशि की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया गया कि नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 6,394 चालान दर्ज किए गए हैं, जिनके विरुद्ध कुल ₹1.83 करोड़ की शमन राशि निर्धारित की गई है।
हिट एंड रन मामलों की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2022 से अब तक पोर्टल पर कुल 547 मामले दर्ज हैं। इनमें से 210 आवेदन GIC को भेजे गए हैं तथा अब तक 160 मामलों में भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में पोर्टल एवं कार्यालय अभिलेखों का नियमित मिलान करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 26 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 215 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 148 घातक दुर्घटनाएं, 56 गंभीर चोट तथा 11 मामूली चोट के मामले शामिल हैं।
PM-RAHAT योजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 26 नवंबर 2026 तक कुल 12 मामलों में से 11 मामले स्वीकृत तथा 1 मामला अस्वीकृत पाया गया। उप विकास आयुक्त ने पीड़ितों से संबंधित विवरण का समयबद्ध संधारण करने, अस्वीकृत मामले के कारणों की अभिलेखों के आधार पर जांच करने तथा अस्पतालों एवं संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
e-DAR पोर्टल की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2022 से अब तक जिले में दर्ज कुल 991 दुर्घटना मामलों में से 317 मामले e-DAR पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। इस पर सभी संबंधित अभिलेख एवं आवश्यक विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और संभावित समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया
#pmmodi
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Nov 28, 2026