समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-2005
दिनांक: 28 नवंबर 2026,
==================
माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने धमदाहा में की समीक्षा बैठक, हजारों लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों एवं सहायता राशि का वितरण:-
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने शनिवार को धमदाहा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और देरी के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री द्वारा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए हजारों लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
वितरण का विवरण क्रमशः---राशन कार्ड वितरण: खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों के कुल 2,411 पात्र लाभुकों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया गया।
वासगीत पर्चा:--- भूमिहीन परिवारों को आशियाना उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 49 लाभुकों को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:--- स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु योजना के तहत चयनित लाभुकों को 78-78 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक सौंपा गया।
आपदा राहत (अग्निकांड):-- अग्निकांड से प्रभावित 14 पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए आपदा प्रबंधन के तहत 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना:---- योजना के तहत पात्र आश्रित लाभुकों को भी आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभुकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनुपम कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 28, 2026