नवगछिया जीरोमाइल चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, दो बैग से 12 किलो 173 ग्राम गांजा बरामद!
नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर डीआईयू टीम और नवगछिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार, महिला और उसका साथी भागलपुर से नवगछिया की ओर गांजा डिलीवरी करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने टेंपो रोककर तलाशी ली, जिसमें दो बैग से कुल 12 किलो 173 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई के दौरान कथित तस्करी सरगना इंद्रदेव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इंद्रदेव सड़क किनारे खड़ा होकर गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई देख रहा था। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजा से भरा बैग उन्हें जगतपुर मुर्गी फार्म के पास इंद्रदेव ने दिया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
#bhagalpur #bihar #biharnews #viralvideos #trendingnews #biharpolice