समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 2003,
दिनांक 28/11/2026,
==================
अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 27.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मद्यनिषेध थाना सदर, पूर्णिया की अलग-अलग चार कार्रवाइयों में कुल 04 अभियुक्तों को 27.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 28, 2026