जमुई: पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिये करती है एनकाउंटर- भाकपा माले*
बिहार में मॉब लिंचिंग, जाति पूछकर हत्याएं, दलितों-पिछड़ों और गरीबों पर बढ़ते हमले तथा पुलिस दमन के सवालों को लेकर पूरे बिहार में भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक कचहरी चौक पर प्रतिरोध सभा किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया।वही सभा का संचालन राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शम्भू शरण सिंह ने कहा कि आज बिहार और देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून के राज को बचाने की है। सरकार कानून और न्याय की जगह एनकाउंटर, बुलडोजर और दमन को शासन का मॉडल बनाना चाहती है।वही राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि आज बिहार और देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून के राज को बचाने की है। सरकार कानून और न्याय की जगह एनकाउंटर, बुलडोजर और दमन को शासन का मॉडल बनाना चाहती है। जो
पुलिस एनकाउंटर,मॉब लीचिंग,बुलडोजर राज संविधान पर गंभीर हमला है किसी भी घटना को जाति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। चाहे भरत तिवारी हों, राजगीर के दलित युवक हों या किसी भी समुदाय का कोई पीड़ित सभी को समान न्याय मिलना चाहिए। आज स्थिति यह है कि कहीं जाति पूछकर हत्या की जा रही है तो कहीं मंदिर में प्रवेश करने पर लोगों को पीट-पीटकर मार दिया जा रहा है। ऐसी घटनाएँ सभ्य समाज पर कलंक हैं।
वही खेत मजदूर नेता बासुदेव रॉय और जयराम तुरी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा खुले मंच से एनकाउंटर की बात करना और अगले ही दिन पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर देना बिना वैकल्पिक व्यवस्था कर गरीबों के झुग्गी झोपड़ियां को बुलडोजर से ध्वस्त कर देना यह स्वस्थ लोकतंत्र का गला घोट जैसा है इस देश में संविधान लोकतंत्र और कानून व्यवस्था है लेकिन सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की पुलिसिया दमन और एनकाउंटर कर गरीबों के अंदर बुलडोजर का भय दिखाकर उनके जमीन से बेदखल करने की कोशिश के खिलाफ हम सब लोग पार्टी ने नारा दिया है कि बुलडोजर राज बंद करो गरीबो भूमिहीनों को आवास के लिये पाँच डिसमिल जमीन का प्रबंध करो। मौके पर मोहम्मद हैदर,किरण गुप्ता ब्रमदेव ठाकुर तुलसी माझी गरीब माझी,नितेशर आजाद सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे #jamuitopnews #jamuibihar #jamuicity #bhakpamale #CM #zilaprashasan
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026