गोगरी: थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
Gogri, Khagaria | Nov 15, 2024 गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत बरैठा से गोगरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष प्रसाद ने शुक्रवार की शाम पांच बजे कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बरैठा निवासी नीतीश कुमार के घर पर छापेमारी कि गयी तो पुलिस द्वारा 180 एमएल का 248 पीस कुल लगभग 44 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया।