गोगरी: पसराहा ढाला के पास ई-रिक्शा पलटने से यात्री बाल-बाल बचे
Gogri, Khagaria | Nov 14, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा ढाला के निकट एनएच 31 पर गुरुवार की शाम पांच बजे एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ई रिक्शा पर सवार कई यात्री बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि ई रिक्शा पर सवार होकर यात्री पसराहा ढाला से सोनडीहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।