गोगरी: ट्रायसेम भवन में बीएलओ की बैठक, एसडीओ ने दिए निर्देश
Gogri, Khagaria | Nov 14, 2024 गोगरी प्रखंड परिसर स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार को दिन के एक बजे सभी बीएलओ के साथ एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने किया। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने कहा की मतदाता सूची में नाम जोड़वाने एवं विलोपन करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाना है। जिसमे सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।